रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र की ग्राम पंचायत भामल के पूर्व सरपंच स्वर्गीय धुलजी सिगाड़ा के पुत्र कमलेश सिगाड़ा का डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर पदोन्नति होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

कमलेश सिगाड़ा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी रुचि रखते थे। विशेष रूप से दौड़ प्रतियोगिताओं में वे हमेशा अव्वल रहते थे और अपनी तेज गति तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते थे।

पढ़ाई के दौरान पुलिस भर्ती में उन्होंने प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं शुरू कीं। अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वे हमेशा समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणी रहे हैं।
उनकी सरलता, लगन, मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए मध्य प्रदेश शासन ने उन्हें डीएसपी पद पर पदोन्नत किया है।
इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार फिरोज एफ. लिखखेड़ा, रहीम शेरानी, युवा नेता विक्रम सिगाड़ा, फारुख शेरानी, व्यवसायी अली हुसैन बोहरा, पंकज बड़ोला, पीटीआई जोसफ मावी तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने उज्जैन जिले के बड़नगर पहुंचकर उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
