47 लाख के 201 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को सौंपे | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

47 लाख के 201 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को सौंपे | New India Times

जिले की पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए गुम हुए 201 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटा दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सर्विलांस सेल, एसओजी और थानों में संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार नगर के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, सर्विलांस सेल द्वारा गुम मोबाइल फोन की शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए तकनीकी माध्यम से ट्रेस कर इन्हें बरामद किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराएं। साथ ही संबंधित सिम को तत्काल बंद कराकर दोबारा जारी कराने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध लिंक पर अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version