मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पांढुर्णा पुलिस विभाग ने सराहनीय पहल करते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नवनिर्मित पुलिस लाइन परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद परिहार, एसडीओपी भार्गव, थाना प्रभारी अमित दानी, यातायात प्रभारी, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। साथ ही लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया।
पुलिस विभाग की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता भी फैलेगी।
