मडहे में भीषण आग: पूरा घर जलकर खाक, परिवार बेघर | New India TimesOplus_131072

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID_20260718064606.mp4

करमा थाना क्षेत्र के सिरविट गांव के टिनहवा मौजा में देर रात करीब 11:30 बजे एक मडहे में अचानक आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। हादसे में पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
भुक्तभोगी राज नारायण ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी अचानक मडहे से आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। घबराए परिजन किसी तरह बाहर निकलकर शोर मचाने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, साथ ही पुलिस को सूचना दी।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260718-WA0003-1.mp4

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया, लेकिन दमकल के पहुंचने तक पूरा घर जलकर खाक हो चुका था। आग में गेहूं, चावल, आभूषण, साइकिल, चारपाई, गैस सिलेंडर, बिजली के तार समेत पूरी गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।
पीड़ित परिवार की बहू अनीता ने बताया कि वह खेती के काम से मड़िहान क्षेत्र गई हुई थी। आग लगने की सूचना मिलने पर जब वह वापस लौटी, तब तक सब कुछ जल चुका था। अब परिवार के सामने सिर छुपाने तक की जगह नहीं बची है।
बताया जा रहा है कि राज नारायण के दोनों बेटे अनिल और विनोद अलग-अलग उसी मडहे में रहते थे। घटना के बाद परिजनों ने लेखपाल को सूचना दी। शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर शासन से मिलने वाली सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version