मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT

मध्य प्रदेश शासन के “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत थाना जुन्नारदेव पुलिस द्वारा गुरुवार को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल डुंगरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने, नशे का त्याग करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ, स्कूल प्रबंधन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
इसी क्रम में एसडीओपी श्रीमती सोनम पाटिल ने गांधी चौक, जुन्नारदेव में आम नागरिकों को एकत्रित कर नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और सभी को नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई। अभियान के तहत क्षेत्र में लगातार जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
