गृह मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर बने मेहुल जैन, विधायक वीरसिंह भूरिया ने दी बधाई | New India TimesOplus_131072

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

गृह मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर बने मेहुल जैन, विधायक वीरसिंह भूरिया ने दी बधाई | New India Times

मेघनगर विधानसभा क्षेत्र के युवा मेहुल योगिता प्रदीप जैन ने केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS) के तहत गृह मंत्रालय, नई दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विधायक भूरिया ने कहा कि ग्रामीण अंचल से निकलकर बड़ी सफलता हासिल करना अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। भूरिया ने मेहुल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अपने कार्य के प्रति सजग और ईमानदार रहकर देश व परिवार का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर जीवदया प्रेमी पवन नाहर, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र बारिया, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मेहुल जैन ने केंद्रीय सचिवालय की प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 35 लाख अभ्यर्थियों में प्री परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद मुख्य परीक्षा में करीब 1.40 लाख अभ्यर्थियों के बीच 48वीं रैंक हासिल कर टॉप-50 में स्थान बनाया और गृह मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर पद पर नियुक्ति प्राप्त की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version