मेघनगर कन्या स्कूल में प्रबंधन समिति का गठन, इंदिरा मैडा अध्यक्ष व बिजली कटारा उपाध्यक्ष चुनी गईं | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर कन्या स्कूल में प्रबंधन समिति का गठन, इंदिरा मैडा अध्यक्ष व बिजली कटारा उपाध्यक्ष चुनी गईं | New India Times

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। यह गठन लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश शासन, भोपाल के निर्देशानुसार किया गया।
विद्यालय में आयोजित बैठक में छात्राओं के अभिभावकों एवं स्टाफ की उपस्थिति में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया। बैठक में श्रीमती इंदिरा मैडा को समिति का अध्यक्ष तथा श्रीमती बिजली कटारा को उपाध्यक्ष चुना गया।
इसके साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक समिति एवं स्कूल भवन समिति का भी गठन किया गया, जिससे विद्यालय के शैक्षणिक एवं भौतिक विकास को गति मिल सके।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एवं संयुक्त संचालक झाबुआ गणपतसिंह देवहरे, वरिष्ठ शिक्षक अशोक जाटव, मोहम्मद फिरोज खान, लालचंद वसुनिया, पीटीआई जोसफ मावी, शिक्षक शंकरलाल जमुनिया, दिलीप सांखला, दिलीप गौड़, अल्केश गुप्ता, प्रधान पाठक दिनेश कुमार दिवाकर सहित शिक्षिकाएं वैशाली भाबोर, शुभदा पंतोजी, ललिता हरवाल, दक्ष कुंडल, अनीता सिहोर, गिरिजा पाटीदार, सोनम नायक, अभिलाषा शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
सभी ने नवगठित समिति का स्वागत करते हुए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version