चुनार में जनसमस्याओं पर सपा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260714-WA0051.mp4

क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को चुनार तहसील में प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में विधानसभा 398 चुनार इकाई के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

चुनार में जनसमस्याओं पर सपा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, जर्जर सड़कों की मरम्मत, बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने सहित विद्युत, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने और जनता की आवाज को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version