मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाने में पदस्थ आरक्षक योगेश रघुवंशी और संदीप झरबड़े अपने शांतिपूर्ण कार्यशैली, अनुशासित सेवा और लोगों के प्रति कुशल एवं सौम्य व्यवहार के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी आदेश के तहत दोनों आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के अवसर पर थाना प्रभारी जे. मसराम, उप निरीक्षक मनोज चौधरी, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे एवं उप निरीक्षक पूनम उईके ने दोनों को लाल फीता लगाकर पदोन्नति की औपचारिक बधाई दी।
13 जुलाई का यह दिन दोनों नवपदोन्नत प्रधान आरक्षकों के लिए जीवनभर यादगार बन गया। इस अवसर पर जुन्नारदेव थाना पुलिस स्टाफ के प्रधान आरक्षक प्रेमलता, आरक्षक संतोष धुर्वे, योगेश जंगले, नितेश पाल, अनिल उईके, लखन, संस्कार बघेल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
