जर्जर मकान की छत गिरी, 6 वर्षीय मासूम की मौत; नोटिस के बावजूद नहीं खाली हुआ घर | New India TimesOplus_131072

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260712-WA0021.mp4

मकरोनिया के दीनदयाल नगर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिरने से बच्ची मलबे के नीचे दब गई।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका मकरोनिया ने संबंधित मकान को पहले ही जर्जर घोषित करते हुए मकान मालिक को दो बार नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद मकान को न तो खाली कराया गया और न ही उसकी मरम्मत कराई गई।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260712-WA0023.mp4

बताया जा रहा है कि मकान में बच्ची के नाना-नानी किराए पर रहते थे। घटना के समय मासूम घर के अंदर सो रही थी, तभी अचानक छत गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, इस मामले में नगर पालिका की कार्रवाई और मकान मालिक की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version