विश्व जनसंख्या दिवस पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक व चित्रकला से दिया जागरूकता का संदेश, कपड़े की थैलियां व डस्टबिन भी वितरित | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विश्व जनसंख्या दिवस पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक व चित्रकला से दिया जागरूकता का संदेश, कपड़े की थैलियां व डस्टबिन भी वितरित | New India Times

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं नेमा क्षारसूत्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत जिले में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला यावतकर के निर्देशानुसार तथा डॉ. रश्मि नेमा (आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालहनवाड़ा) एवं डॉ. अंकुश साहू की उपस्थिति में मालहनवाड़ा स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर जनजागरूकता का संदेश दिया। साथ ही, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से कपड़े की थैलियों का वितरण किया गया, ताकि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया जा सके।

स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग एकत्र करने हेतु दो-दो डस्टबिन भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान चलाकर हरित क्षेत्र के विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों एवं प्रतिभागियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान महेश सोनी एवं डॉ. पवन नेमा ने कहा कि, “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए।” उन्होंने जिलेवासियों से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने, प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े की थैलियों का उपयोग करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version