मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव के थाना दमुआ क्षेत्र में एक WCL (वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) कर्मचारी से प्लांट दिलाने के नाम पर ₹6.20 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर दमुआ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सतीश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि उसका सगा भाई नितेश भी इस धोखाधड़ी में शामिल था। दोनों भाइयों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम से दोनों आरोपियों ने महंगे आईफोन खरीदे थे। पुलिस ने दोनों मोबाइल जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से ₹1 लाख नकद भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम, उपनिरीक्षक लेखन सिंह करिहार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह भी सामने आया है कि आरोपी स्वयं को राजनीतिक प्रभावशाली बताकर पीड़ित को लगातार धमकाते रहे थे।
