अवैध नाली से बढ़ी परेशानी, युवाओं ने नगर परिषद को दिया चेतावनी भरा निवेदन | New India TimesOplus_131072

ज़फ़र खान, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अवैध नाली से बढ़ी परेशानी, युवाओं ने नगर परिषद को दिया चेतावनी भरा निवेदन | New India Times

हिवरखेड़ के प्रभाग क्रमांक 3 इस्लामपुरा क्षेत्र से सटे गुप्ता प्लॉट में अवैध रूप से बनाई गई नाली के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस नाली की वजह से आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं लाखों रुपये की लागत से बने सभा गृह में आने-जाने में भी लोगों को कठिनाई हो रही है।
समस्या को लेकर क्षेत्र के समाजसेवक शाहरुख लाला सहित कई युवाओं ने नगर परिषद को निवेदन सौंपा। निवेदन में अवैध रूप से ओपन फेस से गुजरकर बनाई गई नाली को तत्काल बंद करने की मांग की गई है।
युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रभाग के सैकड़ों युवा स्वयं नाली बंद करने को मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस दौरान किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है, तो इसकी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version