भुसावल में GNRF का वृक्षारोपण अभियान शुरू, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल में GNRF का वृक्षारोपण अभियान शुरू, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश | New India Times

बदलते मौसम और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पर्यावरण संरक्षण को लेकर दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक विभाग GNRF (गरीब नवाज़ वेलफेयर फाउंडेशन) ने भुसावल में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
देशभर में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत GNRF के स्वयंसेवक लाखों पौधे लगाकर हरित पर्यावरण का संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में भुसावल के मुस्लिम कॉलोनी स्थित उस्मानिया मस्जिद परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भुसावल बाजारपेठ पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक राहुल वाघ के हाथों पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।

भुसावल में GNRF का वृक्षारोपण अभियान शुरू, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश | New India Times

दावत-ए-इस्लामी इंडिया, जळगांव जिला अध्यक्ष जुबैर अत्तारी ने बताया कि इस वर्ष प्रत्येक जिले में कम से कम 1,200 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि पेड़ों का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण दे सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शोएब अत्तारी, साबिर इकबाल, जहांगीर शेख, अब्दुल सईद, मतीन इंजीनियर, फरीद शेख, युसुफ खान, जोएब शेख, आबिद मदनी, हाजी तनवीर, साबिर मेंबर, खालिद अत्तारी, हाफिज कासिम और जिला अध्यक्ष रफीक रोशन सहित GNRF के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version