योजना जय देवड़ा बनीं बुरहानपुर पश्चिम (शहर) ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

योजना जय देवड़ा बनीं बुरहानपुर पश्चिम (शहर) ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश | New India Times

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बुरहानपुर पश्चिम (शहर) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्रीमती योजना जय देवड़ा की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद की गई।

श्रीमती योजना जय देवड़ा की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। यह निर्णय जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष रिंकू टाक की अनुशंसा पर लिया गया। नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, उषा नायडू, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काज़ी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने योजना जय देवड़ा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पश्चिम ब्लॉक में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियां जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।

जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि योजना जय देवड़ा एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच मजबूती से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक, प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काज़ी, अजय रघुवंशी, अनीता अमर यादव, वाजिद इकबाल, डॉ. फरीद काज़ी, इस्माईल अंसारी, जनपद अध्यक्ष राकेश सोलंकी, विनोद मोरे, नोमान खान, शाहिद बांदा, आसिफ खान, मज्जू मीर, हमीद उल्ला खान डायमंड, हफीज़ मंसूरी (लालबाग), जावेद खान, इनाम अंसारी, देव ठाकुर, अर्जुन जंगाले, दीपक जंगाले, हेमंत सोनवाने, अमर यादव, आशीष भगत, शेख आरिफ, हाजी रुस्तम शेख, शेख असगर, इमरान खान, वसीम बख्श, सुनील सोनवाने, मीनाक्षी महाजन, कैलाश पाटिल, रविंद्र महाजन, डॉ. फिरोज बेग, हेमंत पाटिल, किशोर देशमुख, हंसराज पाटिल, डॉ. प्रवीण टेमबूर्ने, कमलेश शाह, भावेश तोमर, साजिद अंसारी, असलम खान, योगेश पुनवाला, प्रह्लाद सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष देवताले ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version