मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मुरादाबाद मंडल के निर्देश पर बुधवार को शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मण्डल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के आदेश एवं प्रवर मण्डल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देशन में यह अभियान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एस.के. ठाकुर की निगरानी में मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान स्टेशन परिसर और विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की गई। जांच में 40 बिना टिकट यात्रियों से ₹30,715 तथा 75 अनियमित यात्रियों से ₹52,775 वसूले गए। वहीं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने पर एक यात्री से ₹100 का जुर्माना भी वसूला गया। इस तरह कुल 116 मामलों में रेलवे को ₹83,770 का राजस्व प्राप्त हुआ।

रेल प्रशासन के अनुसार अभियान का सकारात्मक प्रभाव प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री पर भी देखा गया। बिना कारण स्टेशन पर घूमने वालों में भी सतर्कता बढ़ी है। कार्रवाई के दौरान कुछ पुलिसकर्मी और दैनिक यात्री भी बिना वैध टिकट पकड़े गए।
मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
यह अभियान 13006, 13308, 14307, 14235, 12470, 15715, 14229, 54349, 03212, 22454, 15076, 13152 और 15211 सहित कई ट्रेनों में चलाया गया। अभियान में टीटीई स्टाफ के साथ आरपीएफ व जीआरपी के जवान भी मौजूद रहे।
