लापता बेटे के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: जरूरतमंदों को भोजन, सकुशल वापसी की दुआ | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

लापता बेटे के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: जरूरतमंदों को भोजन, सकुशल वापसी की दुआ | New India Times

पीपीगंज नगर पंचायत के हनुमत नगर वार्ड नंबर-2 के सभासद एवं अधिवक्ता रामानंद दाढ़ी वाले ने अपने लापता पुत्र रजत मद्धेशिया के जन्मदिन को सेवा और परोपकार के रूप में मनाकर समाज के सामने संवेदनशील उदाहरण पेश किया।
7 जुलाई को आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के तहत गोरखनाथ मंदिर, काली मंदिर, विष्णु मंदिर, नक्को बाबा स्थल, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों, असहायों और राहगीरों को भोजन एवं मिष्ठान वितरित किया गया।
बताया गया कि रजत मद्धेशिया पिछले करीब डेढ़ वर्ष से लापता हैं। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसके बावजूद परिवार ने निराशा के बजाय उनके जन्मदिन को मानव सेवा के रूप में मनाते हुए लोगों से रजत की सकुशल वापसी और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करने की अपील की।
सभासद रामानंद दाढ़ी वाले ने विश्वास जताया कि ईश्वर की कृपा और समाज की शुभकामनाओं से उनका पुत्र शीघ्र ही सुरक्षित घर लौटेगा। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस सेवा कार्य में अभय मद्धेशिया, मोनू मद्धेशिया, गोलू मद्धेशिया, आकाश मद्धेशिया, दिनेश कुमार उर्फ चिंटू, रजत श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, आशीष कुमार, आदित्य मद्धेशिया सहित अनेक लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया। सभी ने विभिन्न मंदिरों, मस्जिदों और सार्वजनिक स्थलों पर भोजन वितरण कर रजत की कुशलता और शीघ्र वापसी की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version