अकोट पुलिस की तत्परता से महिला के खोए सोने के आभूषण सुरक्षित बरामद, परिवार ने जताया आभार | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट शहर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक महिला के खोए हुए सोने के आभूषण सुरक्षित बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिए गए।

जानकारी के अनुसार, श्रीगणेश ट्रैवल्स की बस में यात्रा के दौरान एक महिला का सोने का मंगलसूत्र, झुमके एवं अन्य आभूषण कहीं गिरकर खो गए थे। इस संबंध में महिला ने अकोट शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी किशोर जुनघरे के निर्देशन में डीबी पथक ने बिना देर किए श्रीगणेश ट्रैवल्स के संचालक से संपर्क किया और संबंधित बस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस में महिला का मंगलसूत्र, झुमके एवं अन्य सोने के आभूषण सुरक्षित मिले।

इसके बाद थाना प्रभारी किशोर जुनघरे ने महिला एवं उसके परिजनों को पुलिस थाने बुलाकर उनके खोए हुए आभूषण सुरक्षित उनके सुपुर्द किए।

इस कार्रवाई में पीएसआई नीलेश बहारते, गणेश सोडके, मोहन दुर्गेश तथा विपुल सोडके की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित एवं ईमानदार कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version