मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। जनसुनवाई में शहरवासियों ने साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित समस्याएं उठाईं।
कार्यक्रम के दौरान कुल 6 शिकायतें दर्ज की गईं। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक (जल) विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, लेखाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
