पर्यावरण संरक्षण का संदेश: पत्रकार इमरान खान ने लगाए 10 फलदार आम के पौधे | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: पत्रकार इमरान खान ने लगाए 10 फलदार आम के पौधे | New India Times

थांदला में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण प्रेमी पत्रकार इमरान खान ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस दौरान उन्होंने 10 फलदार आम के पौधे लगाए और लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

इमरान खान ने कहा कि पौधा लगाना केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि उसे बड़ा होने तक उसकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और प्राकृतिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि आज हम पेड़-पौधे नहीं लगाएंगे, तो भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध ऑक्सीजन के लिए भी संघर्ष करना पड़ सकता है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version