श्रावणी मेला 2026: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए भारी और डबल डेकर वाहनों के प्रवेश पर रोक | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

श्रावणी मेला 2026: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए भारी और डबल डेकर वाहनों के प्रवेश पर रोक | New India Times

श्रावणी मेला-2026 के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा, निर्बाध आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने कांवड़ यात्रा मार्ग एवं मेला क्षेत्र में भारी वाहनों तथा डबल डेकर वाहनों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

यह व्यवस्था श्रावणी मेला की पूरी अवधि तक प्रभावी रहेगी।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधित वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी निगरानी रखी जाए तथा उनके लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से परिचालन सुनिश्चित किया जाए।

डीएम सुश्री अलंकृता पांडे ने अनुमंडल पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को यातायात व्यवस्था की सतत निगरानी करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अपील की है कि वे जारी यातायात निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि श्रावणी मेला-2026 शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version