संपूर्ण समाधान दिवस में 80 शिकायतें दर्ज, 3 का मौके पर निस्तारण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

संपूर्ण समाधान दिवस में 80 शिकायतें दर्ज, 3 का मौके पर निस्तारण | New India Times

तहसील जलालाबाद में सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
समाधान दिवस के दौरान कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में समाधान के निर्देश के साथ भेजा गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई, ग्रामीण विकास एवं नगर निकाय विभागों के अधिकारियों को आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर तथ्यात्मक कार्रवाई करने तथा आपसी समन्वय के साथ आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार राय, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version