करमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करमा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

5 जुलाई 2026 को थाना करमा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गणेशपुर जाने वाले मार्ग स्थित टोला टिनहवा नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा में मु0अ0सं0-130/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम उर्फ दीपक पटेल पुत्र चन्द्रशेखर पटेल, निवासी ग्राम पुरखास, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 27 वर्ष के रूप में हुई।

बरामदगी:

– 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह, उपनिरीक्षक कृपाशंकर राम, कांस्टेबल मिथिलेश यादव तथा आरक्षी चालक आनन्द तिवारी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version