बारिश में ढही डुंगरिया पोस्ट ऑफिस की जर्जर बाउंड्री वॉल, बड़ा हादसा टला | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डुंगरिया ग्राम पंचायत के बस स्टैंड स्थित डुंगरिया पोस्ट ऑफिस की पीछे की जर्जर बाउंड्री वॉल मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे लगातार हो रही बारिश के कारण भरभराकर गिर गई।

ग्रामीणों के अनुसार, बाउंड्री वॉल काफी समय से जर्जर अवस्था में थी, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इसकी मरम्मत या रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया। लगातार बारिश से दीवार कमजोर हो गई और आखिरकार ढह गई।

पोस्ट ऑफिस परिसर में एक बड़ा कड़ू नीम का पेड़ है, जिसकी छाया में गर्मियों के दौरान लोग बैठकर आराम किया करते थे। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण वहां लोगों की आवाजाही कम थी।

गनीमत रही कि जिस समय दीवार गिरी, उस समय आसपास कोई ग्रामीण मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि बुधवार को यहां साप्ताहिक बाजार लगता है, जिससे इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही काफी रहती है। यदि यह घटना बाजार के दिन होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पोस्ट ऑफिस परिसर की शेष बाउंड्री वॉल का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version