संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा शिवपुरी में लगभग ₹2500 करोड़ की लागत से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (डिफेंस पार्क) की सौगात दिए जाने पर ग्वालियर आगमन के दौरान भाजपा जिला ग्वालियर महानगर के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने उनका आत्मीय स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल संभाग के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्र को लगातार नई-नई सौगातें मिल रही हैं और सिंधिया के प्रयासों से ग्वालियर-चंबल संभाग को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। शिवपुरी में प्रस्तावित डिफेंस पार्क इसी कड़ी का एक अहम कदम है, जो क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा।
उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को शिवपुरी में डिफेंस पार्क का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही अडानी समूह के करण अडानी एवं जीत अडानी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
सत्येंद्र शर्मा ने क्षेत्र की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
