मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
डॉक्टर्स डे, सीए डे तथा नगर एवं जिले की एक दर्जन से अधिक प्रख्यात हस्तियों के जन्मदिवस के अवसर पर हर्फ़ आईना सोसाइटी एवं तहरीम एजुकेशनल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में, दानिश हाई स्कूल, दाउदपुरा तथा ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी, बुरहानपुर के सहयोग से एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोमिन जमात, बुरहानपुर के सरपरस्त अलहाज मोहम्मद आरिफ अंसारी (अलीग) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिले की प्रसिद्ध सामाजिक एवं राजनीतिक हस्ती शाह परवेज़ सलामत, उद्योगपति एवं समाजसेवी अलहाज सैयद फरीद सेठ तथा मोमिन जमात, बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इब्राहिम अंसारी (पापा सेठ) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी, बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी (दादा) ने पवित्र कुरआन की तिलावत से किया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर डॉ. जलील बुरहानपुरी ने स्वागत भाषण देते हुए डॉक्टर्स डे, चार्टर्ड अकाउंटेंट डे तथा जिले के गणमान्य नागरिकों के जन्मदिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों, चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं पत्रकारों का स्वागत डॉ. जलील बुरहानपुरी, मोहम्मद फारूक चिश्ती, नईम मैकेनिक (ज़हीर सरदार), हाजी मतीन अजमल, हाजी मोहम्मद अली अंसारी (दादा), रियाजुल हक अंसारी, अता उल्लाह खान, एडवोकेट जावेद मीर, डॉ. ओसामा, डॉ. जलील अंसारी, जमीलुद्दीन निजामुद्दीन एवं इक़बाल अंसारी ने किया।
समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. अल्ताफ जाविद, डॉ. मेहमूद अयाज़ खान, आयुर्वेदाचार्य पंडित विभूति नारायण शास्त्री, डॉ. नदीम सैयद, डॉ. एहफाज़ अंसारी, डॉ. वसीम अख्तर अंसारी एवं डॉ. आलिया रहमान, डॉ. अब्दुल सईद एवं डॉ. ज़ीनत फिरदौस, डॉ. एस. एम. सादिक समीर (QTS) तथा डॉ. नीरज बजाज को सम्मानित किया गया।
वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट डे के अवसर पर जिले की प्रथम महिला एवं युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट मुस्कान कक्कड़ तथा राहुल छाबड़िया को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी शैली कीर, वरिष्ठ पत्रकार शकील खान, वरिष्ठ अधिवक्ता इदरीस खान (बहादुरपुर), वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नीरज बजाज, वरिष्ठ शायर एवं शिक्षक कमरुद्दीन फ़लक तथा वरिष्ठ अधिवक्ता यूनुस पटेल ने मंचासीन अतिथियों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिवस मनाया और सभी को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में कमरुद्दीन फ़लक और डॉ. जलील बुरहानपुरी ने अपनी रचनाओं का पाठ कर उपस्थित जनों का मनोरंजन किया। अंत में हर्फ़ आईना सोसाइटी के अध्यक्ष इक़बाल अंसारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
