सुलतानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात में जा रहे दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260704-WA0023.mp4

भागलपुर जिला के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में मीरहट्टी फोरलेन के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जमालपुर बारात में शामिल होने जा रहे थे।

सुलतानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात में जा रहे दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रास्ते में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सुजीत कुमार और मिथिलेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सदानंद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुलतानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात में जा रहे दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल | New India Times

घटना की सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version