प्रेमी ने प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गला काट कर की हत्या | New India Times

पवन सोनी, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​​प्रेमी ने प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गला काट कर की हत्या | New India Timesकहा जाता है कि इश्क अंधा होता है। ऐसा ही कुछ हुआ था भिंड के उमरी थाना इलाके के खेरा गांव के हार में। 29 नवंबर की दोपहर, एक 24 वर्षीय युवक दिनेश कुशवाह ने अपनी प्रेमिका से सेक्स की मांग की तो युवती ने सेक्स करने से मना कर दिया, जिससे क्रोधित होकर दिनेश ने बेहद शातिराना अंदाज में उसकी कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।  गुरूवार को करीब डेढ़ माह पुराने इस अंधे कत्ल का खुलासा हुआ है। ​प्रेमी ने प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गला काट कर की हत्या | New India Timesपुलिस ने आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपी दिनेश ने मीडिया के सामने यह स्वीकार किया कि उसने अपनी प्रेमिका को इसलिए मारा कि उसने मुझसे पहले वादा किया था कि वह अपना शरीर मन सब कुछ उसे दे चुकी है। पर जब एक दिन मैंने सैक्स की मांग की तो उसने मना कर दिया, जिससे गुस्से में मैंने उसे मौत के घाट उतार दिया।

By nit

Exit mobile version