महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामला: भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव ने आरोपों को बताया निराधार, निष्पक्ष जांच की मांग | New India TimesOplus_131072

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260703-WA0020.mp4

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में महिला डॉक्टर से कथित छेड़छाड़ के मामले में भाजपा नेता एवं प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव ने मीडिया के सामने आकर अपनी सफाई दी है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।
अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि यदि जांच में वे दोषी पाए जाते हैं, तो वे अपने खिलाफ की जाने वाली सख्त कार्रवाई को स्वीकार करेंगे। हालांकि, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मामले की निष्पक्ष जांच होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि वे जनप्रतिनिधि होने के नाते मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। उनके अनुसार, उन्हें लगातार अस्पताल में इलाज में लापरवाही और अव्यवस्थाओं की शिकायतें मिल रही थीं, जिनकी जानकारी लेने के उद्देश्य से वे वहां गए थे।
अनिल श्रीवास्तव का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही कुछ डॉक्टर उनसे नाराज हो गए, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए छेड़छाड़ और धमकी जैसे आरोप पूरी तरह झूठे हैं और उन्हें द्वेष भावना के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है।
इधर, महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनिल श्रीवास्तव और उनके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के विरोध में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले को लेकर शहर में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version