रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में मेघनगर में जिला इकाई के तत्वावधान में सहकारिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास एवं जिला अध्यक्ष गणेश प्रजापत ने कहा कि सहकारिता की स्थापना के बाद भारत, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है। उन्होंने सहकारिता के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि दिलीप दादा पाटिल (राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष, सहकार भारती) ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से निरंतर प्रगति हुई है और इसका लक्ष्य समाज में समृद्धि लाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है, जिसकी जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री अमित शाह को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सहकारिता स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ देशभक्ति, अनुशासन, मेहनत और आत्मनिर्भरता का संदेश भी देती है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री दिलीप दादा पाटिल, मालवा प्रांत संगठन प्रमुख धर्मेंद्र डागी, विभाग प्रमुख एवं इंदौर महानगर अध्यक्ष अभिनव शुक्ला, प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास सहित अन्य अतिथियों ने विभिन्न सहकारी संस्थाओं को सम्मानित किया।
नौगांव, बड़ी धमनी, पंचपिपलिया, परवलिया, मंडली, काकड़वानी, मदरानी, खजूरी, रंभापुर, थांदला, मेघनगर एवं हरिनगर की सहकारी संस्थाओं को सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक मनु सिंह खतेडिया, संस्था प्रबंधक महेंद्र सिंह हांडा, आनंदीलाल तिवारी, विकास गामड़, संतोष भंडारी, पवन दीक्षित, दिनेश बैरागी, जगदीश पंडित, दर्शन नायक एवं खुमान डामोर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजू वेद ने किया, जबकि विक्रम बैरागी ने आभार व्यक्त किया।
