वन परिक्षेत्र सहायक अमीनुद्दीन खिलजी सेवानिवृत्त, जुन्नारदेव में भावभीनी विदाई | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वन परिक्षेत्र जुन्नारदेव में पदस्थ परिक्षेत्र सहायक अमीनुद्दीन खिलजी के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को स्थानीय लॉन में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री खिलजी ने अपना संपूर्ण सेवाकाल सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूर्ण किया।

विदाई समारोह में वन परिक्षेत्र अधिकारी एच.एल. कोंदर एवं पूर्व वन परिक्षेत्र अधिकारी एन.आर. शिवहरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व परिक्षेत्र सहायक नामदेव अलोनकर, एन.के. तिवारी, बी.आर. डोंगरे, वर्तमान कार्यवाहक उप वन क्षेत्रपाल दिलीप सोनारे, परिक्षेत्र सहायक सी.एम. मालवी तथा संजय उईके भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण समिति के जिला अध्यक्ष दीपक भारती तथा मतीन कुरैशी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। वन परिक्षेत्र कार्यालय जुन्नारदेव का समस्त स्टाफ विदाई समारोह में मौजूद रहा।

इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी जुन्नारदेव ने अमीनुद्दीन खिलजी को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री खिलजी तथा उनके परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version