सेवानिवृत्त सफाई मेट जमना को भावभीनी विदाई, सीएमओ ने स्वयं गाड़ी चलाकर घर तक छोड़ा | New India TimesOplus_131072

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260701-WA0009.mp4

नगर पालिका परिषद देवरी में पदस्थ सफाई मेट जमना (पप्पू) के सेवानिवृत्त होने पर नगर पालिका कार्यालय परिसर में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोहर विंझवार सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन ने जमना के लंबे, समर्पित और उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उनका कार्य सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ, सुखी और मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोहर विंझवार ने भी जमना के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन हमेशा जिम्मेदारी और लगन से किया। नगर पालिका परिवार उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा।
समारोह के दौरान जमना (पप्पू) को शाल, श्रीफल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई अमले ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोहर विंझवार स्वयं वाहन चलाकर जमना को उनके निवास तक छोड़ने पहुंचे, जिससे समारोह में एक भावुक और प्रेरणादायक क्षण जुड़ गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version