अनोखे अंदाज में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन: हनुमान मंदिर में ज्ञापन अर्पित कर लगाए आरोप | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260630-WA0023.mp4

मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए “चंदा चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए। पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नगरपालिका चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां से रैली निकालते हुए वे रेज ऑफिस स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचे।

अनोखे अंदाज में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन: हनुमान मंदिर में ज्ञापन अर्पित कर लगाए आरोप | New India Times

यहां कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान के चरणों में ज्ञापन अर्पित किया। ज्ञापन में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दान पेटियों से कथित चोरी, दान राशि और बहुमूल्य आभूषणों के दुरुपयोग के आरोपों का उल्लेख करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही, आरोपियों को संरक्षण देने वालों को सद्बुद्धि देने की भी प्रार्थना की गई।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं, लेकिन वहां चढ़ावे और जमीन से जुड़े मामलों में बड़े स्तर पर अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं, जो करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि बड़े दोषियों तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई करनी होगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version