30 वर्षों से मानवता की मिसाल: संजरी ग्रुप का हुसैनी लंगर, सर्वधर्म समभाव का अनूठा प्रतीक | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

30 वर्षों से मानवता की मिसाल: संजरी ग्रुप का हुसैनी लंगर, सर्वधर्म समभाव का अनूठा प्रतीक | New India Times

पवित्र मोहर्रम माह के अवसर पर भुसावल के गवली बाड़ा, सातारा क्षेत्र में संजरी ग्रुप द्वारा पारंपरिक हुसैनी लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी धर्म, जाति और समाज के लोगों के लिए आम दावत (लंगर) रखी गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।
आयोजकों के अनुसार, यह सेवाभावी परंपरा पिछले 30 वर्षों से निरंतर जारी है। प्रत्येक वर्ष मोहर्रम के दौरान हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में आयोजित दस दिनों की मजलिसों के समापन के तीन दिन बाद हुसैनी लंगर आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य उनके त्याग, मानवता, न्याय और भाईचारे के संदेश को समाज तक पहुंचाना है।

30 वर्षों से मानवता की मिसाल: संजरी ग्रुप का हुसैनी लंगर, सर्वधर्म समभाव का अनूठा प्रतीक | New India Times

इस लंगर की विशेषता यह रही कि यहां परोसा गया भोजन पूर्णतः शाकाहारी था, जिससे सभी धर्मों के लोग बिना किसी संकोच के इसमें शामिल हो सके। आयोजन में सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
संजरी ग्रुप का यह उपक्रम भुसावल शहर में प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देने वाली एक प्रेरणादायी परंपरा के रूप में स्थापित हो चुका है, जो समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version