24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी हिरासत में; चोरी का सामान बरामद | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

थाना मिश्रौलिया पुलिस ने चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया (बिछुए) और ₹3,300 नकद बरामद किए हैं।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 30 जून 2026 को थाना मिश्रौलिया पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 109/2026 धारा 305(सी), 324(2) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया तथा एक आरोपी को मधवापुर बंधे के पास से चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहमद उर्फ मद्दा पुत्र असलम, निवासी भैंसहवा, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल तेजप्रकाश मौर्य, कांस्टेबल कुलभास्कर वर्मा, आरक्षी रोहित नंदन तथा आरक्षी विकास पांडेय शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version