जुन्नारदेव में बार-बार बिजली कटौती से जनता परेशान, मेंटेनेंस और ब्रेकडाउन के नाम पर घंटों गुल रहती है बिजली | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव में बार-बार बिजली कटौती से जनता परेशान, मेंटेनेंस और ब्रेकडाउन के नाम पर घंटों गुल रहती है बिजली | New India Times

नगर क्षेत्र के 18 वार्डों में इन दिनों बिजली मेंटेनेंस और बार-बार होने वाले ब्रेकडाउन के कारण लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। दिन हो या रात, किसी भी समय बिजली गुल होने से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती से उनकी दैनिक दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। रात के समय बिजली गुल रहने से लोगों की नींद खराब हो रही है, वहीं व्यापारिक गतिविधियों और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बारिश के मौसम में रात के समय जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं से पूरा बिल वसूल रहा है, लेकिन इसके बावजूद मेंटेनेंस और ब्रेकडाउन के नाम पर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार कर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर दुर्गेश डेहरिया ने बताया कि क्षेत्र में बार-बार ब्रेकडाउन की समस्या सामने आ रही है। विभाग द्वारा इसका समाधान करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है और नियमानुसार जल्द ही समस्या का निराकरण किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version