नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना तिलहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ला नजरपुर निवासी राज पुत्र गणेश तथा बंटी पुत्र बब्लू उसकी 16 वर्षीय पुत्री को 1 जून 2026 की शाम बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर थाना तिलहर में मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।

रविवार, 28 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना तिलहर पुलिस ने वांछित आरोपी राज (22 वर्ष), पुत्र गणेश, निवासी मोहल्ला नजरपुर, कस्बा तिलहर को उसके घर से सुबह लगभग 11:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार तथा आरक्षी मयंक भाटी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version