शटर चोरी का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर चोरी का माल किया बरामद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दिनांक 19.04.2026 की मध्य रात्रि में प्रार्थी रामकिशन पिता स्व. मन्नू सूर्यवंशी, उम्र 47 वर्ष, निवासी घोड़ावाड़ी खुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शिवाजी चौक स्थित उनकी दुकान का शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दुकान में रखी सामग्री चोरी कर ले गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 56/26 अंतर्गत धारा 305(क) एवं 331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

श्रीमान एसडीओपी महोदय के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी शशांक पिता राजकुमार सूर्यवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी घोड़ावाड़ी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से चोरी गई संपत्ति बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी एवं चोरी का माल बरामद करने में निरीक्षक प्रमोद सिरसाम, प्रधान आरक्षक रविशंकर उईके, प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया तथा आरक्षक मेनसिंग उईके की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version