नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

देवेन्द्र फड़नवीस सरकार में मंत्री गिरीश महाजन फड़नवीस के मातहत ऊर्जा विभाग से काफ़ी नाराज़ हो गए हैं। अपने गृह क्षेत्र जामनेर की बिजली समस्या को लेकर महाजन ने बिजली बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी इब्राहिम मुलानी के साथ साथ उनके अधीन मुलाजिमों को अपने बंगले पर आयोजित बैठक में खूब लताड़ा है। बार बार जलने वाले ट्रांसफार्मर , बिजली की कटौती , बिजली का दाब इन मसलों के विषय में बिजली बोर्ड द्वारा बरती जा रही लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी महाजन ने बोर्ड को दी है।
जलगांव विभाग के अंतर्गत जामनेर में अलग से महावितरण का उपविभाग तीन अतिरिक्त शाखा कार्यालय निर्माण करने संबंधी योजना पर विचार विमर्श किया गया। प्रस्तावित कामों के लिए मंत्रालय की सारी मंजूरिया प्रदान करवाने की गारंटी महाजन ने दी है। बीजेपी वर्कर्स द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल प्रेस नोट में लिखे आशय को पढ़कर लगा कि मंत्री जी विपक्ष के विधायक तो नहीं है। विदित हो कि सरकार की ओर से पूरे महाराष्ट्र में कथित रूप से जबरन लगवाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटर के ख़िलाफ़ जनता में असंतोष है।
गौतम अडानी के खौफ़ के कारण सरकार के मंत्री , नेता , कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर के मामले में चुप है। स्मार्ट मीटर की सख्ती को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच ग्राहको के अधिकारो के बारे में कानूनी जानकारियां , कोर्ट्स के आदेश शेयर किए जा रहे हैं। मोदी सरकार को बारा साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गिरीश महाजन ने जामनेर के छोटे बड़े व्यापारियों से मिलकर उनकी खुशहाली का हालचाल पूछा।
