मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सदर बाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार, 22 जून 2026 को पीड़िता ने थाना सदर बाजार में शिकायत दर्ज कराई थी कि फजालुद्दीन खां ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3/5 को भी जोड़ा गया।
उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार व कांस्टेबल ऋषिपाल अत्री ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी फजालुद्दीन (40 वर्ष), पुत्र मंगलशाह, निवासी ग्राम चौढेरा, थाना आर.सी. मिशन, शाहजहाँपुर को गदियाना तिराहा से बुधवार सुबह 10:35 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
