अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 48 बल्क लीटर शराब जब्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलेक्टर छिंदवाड़ा हरेंद्र नारायण के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के निर्देशन में आबकारी वृत्त जमई की टीम ने जमई के वार्ड क्रमांक-2 स्थित इकलहरा में अंकुर ढाबा एवं अपना ढाबा पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ए) एवं 36 के तहत कुल 03 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 8 बल्क लीटर बीयर, 9 बल्क लीटर विदेशी शराब तथा 11 बल्क लीटर देशी शराब सहित कुल 48 बल्क लीटर शराब बरामद की गई।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी नरेंद्र नागेश के साथ आबकारी आरक्षक मिथुन एवं अमृता साहू उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version