रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला में मोहर्रम की 8वीं तारीख के अवसर पर शाहरुख शेख द्वारा स्थानीय नूरी गार्डन में हलीम के लंगर का भव्य आयोजन किया गया। देर शाम शुरू हुए इस लंगर में नगर के बड़ी संख्या में अकीदतमंदों एवं आम नागरिकों ने शिरकत की।
आयोजक शाहरुख शेख ने बताया कि इमाम हुसैन की याद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हलीम के लंगर का आयोजन किया गया। हलीम (खिचड़ा) तैयार करने का कार्य सुबह से ही शुरू कर दिया गया था।
लंगर-ए-आम में सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने भाग लेकर लजीज हलीम का स्वाद लिया तथा देश में अमन, चैन और शांति की दुआ की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
शाहरुख शेख ने कहा कि मोहर्रम का संदेश कुर्बानी, सब्र और भाईचारे का है। हलीम का लंगर देर रात तक चलता रहा।
