दावत-ए-इस्लामी के सामाजिक विभाग GNRF की ‘सेव नेचर’ मुहिम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

दावत-ए-इस्लामी के सामाजिक विभाग GNRF की ‘सेव नेचर’ मुहिम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

बदलते मौसम, बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए दावत-ए-इस्लामी के सामाजिक विभाग GNRF (गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन) द्वारा पूरे भारत में “Save Nature” नामक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण तथा हरियाली के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।

दावत-ए-इस्लामी के सामाजिक विभाग GNRF की ‘सेव नेचर’ मुहिम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

इसी अभियान के तहत भुसावल शहर के बी.ज़ेड. उर्दू हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, एम.आई. तेली इंग्लिश स्कूल तथा अल-हीरा उर्दू हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने का कार्य ही नहीं करते, बल्कि बढ़ती गर्मी को कम करने, शुद्ध वायु प्रदान करने, वर्षा चक्र को संतुलित बनाए रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझें।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दावत-ए-इस्लामी के शिक्षण विभाग के मौलाना अब्दुल बारी साहब इंजीनियर (नासिक), मौलाना अहमद रज़ा साहब (नागपुर), दावत-ए-इस्लामी जलगांव के जिला अध्यक्ष जुबेर अत्तारी, भुसावल शहर अध्यक्ष शोएब अत्तारी, साबिर मनिहार, अजहर कादरी तथा GNRF के जलगांव जिला अध्यक्ष रफीक रोशन कादरी का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को अपनी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए “सेव नेचर” मुहिम का सक्रिय हिस्सा बनने की अपील की गई। GNRF की ओर से भविष्य में भी विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

जारीकर्ता:
GNRF – गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन
(सामाजिक विभाग, दावत-ए-इस्लामी इंडिया)

“Save Nature – Save Future” 🌱🌳

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version