भरत तिवारी की मौत पर फूटा गुस्सा, परशुराम शोभायात्रा समिति ने राष्ट्रपति से की न्याय की मांग | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भरत तिवारी की मौत पर फूटा गुस्सा, परशुराम शोभायात्रा समिति ने राष्ट्रपति से की न्याय की मांग | New India Times

भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा बिहार में पुलिस कार्रवाई में मृतक भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित बंसीलाल शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद दीक्षित, सचिव के.के. शर्मा, गौरव शर्मा, ललित स्वामी, महंत लब्बू, पंडित चंद्र किशोर, धीरज गोस्वामी, अजय लाल, राज नारायण गौड़, राधे गैस वाले, बृजमोहन पांडे, राकेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, बांके बिहारी शर्मा, राजा दीक्षित, श्याम शर्मा, आशीष शर्मा एवं राजेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की कि भरत तिवारी के परिवार को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उनका आरोप है कि पुलिस ने निहत्थे भरत तिवारी पर पैर और पेट में कई गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

समिति एवं विप्र समाज के सदस्यों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भरत तिवारी समाजसेवा में सक्रिय और ब्राह्मण समाज के उभरते हुए युवा थे। उन्होंने मांग की कि घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। समिति ने गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों को फांसी तथा अन्य दोषियों को आजीवन कारावास की सजा देने की मांग भी उठाई।

अंत में स्वर्गीय भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा ईश्वर से उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version