राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:
देवरी नगर सहित पूरे क्षेत्र में सट्टा कारोबार खुलेआम संचालित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोग बेखौफ सट्टा पर्ची काटते हुए देखे जा रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
इसी क्रम में नगर के मुख्य बस स्टैंड पर सब्जी बेचने वाले एक व्यक्ति का सट्टा पर्ची काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद देवरी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी सब्जी दुकानदार अनिल पटेल, निवासी पटेल वार्ड, के खिलाफ सट्टा गतिविधियों के संचालन को लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

