उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री हाईस्कूल बना योगमय | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री हाईस्कूल, वरणगांव (तहसील भुसावल) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एम. वी. भोईटे, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री इंगले, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति में विभिन्न योगासनों तथा प्राणायाम का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version