घर के किचन में निकला कोबरा, समय रहते रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा | New India TimesOplus_131072

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260622-WA0020.mp4

सागर शहर के एक रिहायशी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के किचन में खतरनाक कोबरा सांप निकल आया। सांप को देखते ही परिवार के लोगों में दहशत फैल गई और पूरे घर में हड़कंप की स्थिति बन गई।
घटना सागर शहर में जलसा होटल के सामने स्थित करतार सिंह गुर्जर के मकान की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, किचन में अचानक कोबरा दिखाई देने पर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल स्नेक कैचर को सूचना दी।
सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद स्नेक कैचर बबलू पवार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि कोबरा काफी फुर्तीला और विषैला था, जिसके चलते रेस्क्यू के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी।
कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। स्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि गर्मी और मौसम में बदलाव के कारण सांप ठंडी व सुरक्षित जगहों की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों को घबराने के बजाय तुरंत विशेषज्ञों को सूचना देनी चाहिए।
फिलहाल पकड़े गए कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जाएगा। समय रहते किए गए रेस्क्यू से एक बड़ा हादसा टल गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version