अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अलवापुर रविदास मंदिर में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अलवापुर स्थित रविदास मंदिर परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी ने की।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सूर्य नमस्कार के 12 चरणों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है और व्यक्ति निरोग जीवन जी सकता है। इस दौरान उन्होंने स्वयं विभिन्न योगासन कर उपस्थित लोगों को योग के प्रति जागरूक किया और “करें योग, रहें निरोग” का संदेश दिया।

कार्यक्रम में संजय कुमार गौतम, जितेंद्र प्रजापति, श्यामू, सुरेश कुमार भारती, दिलीप कुमार, विजय कुमार कुशवाहा, कुमारी गुड़िया, अरविंद कुमार, जिला रविदास महासभा के पूर्णमासी, सोमई बौद्ध, तीजू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version