मां-बेटा स्मैक तस्करी में गिरफ्तार, 4.40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

मां-बेटा स्मैक तस्करी में गिरफ्तार, 4.40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद | New India Times

नवगछिया क्षेत्र के झंडापुर थाना पुलिस ने स्मैक की खरीद-बिक्री के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 4.40 ग्राम स्मैक बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झंडापुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के औलियाबाद गांव में संजीव कुमार अपनी मां के साथ मिलकर स्मैक की अवैध खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने संजीव कुमार और उसकी मां को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 4.40 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version