मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, नवागत क्षेत्राधिकारी नगर ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शाहजहाँपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में नवागत क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई ने थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार एवं पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान निर्धारित रूट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने आमजन से संवाद करते हुए आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या लावारिस वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। साथ ही जनपदवासियों से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version